Traditional Gajari Puja Celebrated in Devaria Village for Prosperity and Harmony देवरिया में 12 वर्ष बाद गांव गजारी पूजा आयोजित, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTraditional Gajari Puja Celebrated in Devaria Village for Prosperity and Harmony

देवरिया में 12 वर्ष बाद गांव गजारी पूजा आयोजित

भदानीनगर स्थित देवरिया गांव में 12 वर्षों के बाद पारंपरिक गजारी पूजा का आयोजन हुआ। पूजा का नेतृत्व ग्राम के पाहन और स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा की गई। पूजा के बाद बकरों और मुर्गियों की बलि चढ़ाई गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 14 June 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
देवरिया में 12 वर्ष बाद गांव गजारी पूजा आयोजित

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित देवरिया गांव में गांव की सुख, शांति और समृद्धि के लिए 12 वर्षों के अंतराल पर होने वाली पारंपरिक गजारी पूजा शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुई। पूजा का आयोजन ग्राम के पाहन बालेश्वर मुंडा, जयवीर मुंडा, मेघनाथ मुंडा और सुरेश मंडा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर देवी मंड़ई, गांवादेवती, कटहल टोंगरी, देशवाली बोर लेर, बेधवा बोर, चंडी बोर, बूढ़ी जाहेर, सरना देशवारी, बोर बंजारी, भोक्ता थान और राजा गोसांई समेत कई ग्राम देवी-देवताओं की पूजा की गई। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और आपसी मेल-जोल की कामना की गई।

पूजा उपरांत परंपरागत तरीके से आठ बकरों, पांच भेड़ों और दो मुर्गा-मुर्गी की बलि भी चढ़ाई गई। यह आयोजन क्षेत्रीय जनजातीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। पूजन में हुरूमगढ़ा, देवरिया, चारी टोंगरी और घाटो टोला के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। पूजन कार्यक्रम में हीरालाल मांझी, वीरेंद्र महतो, वीरेंद्र करमाली, आकाश भुईयां, अनिल यादव, सोनू साहू, गोपाल करमाली, रोहित मुंडा, विजय मुंडा, शेखर करमाली, दिनेश करमाली, धनंजय कुमार, राजू महतो, सुजीत महतो, रमेश महतो, सुरेश यादव आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।