Yadav Milap Ceremony Scheduled for January 12 2025 in Barkakana अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा रामगढ़ वनभोज आज, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsYadav Milap Ceremony Scheduled for January 12 2025 in Barkakana

अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा रामगढ़ वनभोज आज

बरकाकाना में 12 जनवरी 2025 को यादव मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज यादव, कोडरमा विधायक नीरा यादव, और रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थित रहेंगे। समारोह की शुरुआत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 12 Jan 2025 01:00 AM
share Share
Follow Us on
अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा रामगढ़ वनभोज आज

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा रामगढ़ के जिलाध्यक्ष हीरा गोप ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि 12 जनवरी 2025 को यादव मिलन समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि यादव सम्राट बरही विधायक विधायक मनोज यादव, कोडरमा विधायक नीरा यादव, रामगढ़ विधायक ममता देवी के अलावा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए थाना चौक से मोटरसाइकिल जुलूस करते हुए सुभाष चौक में माल्यार्पण के बाद यादव धर्मशाला में जुलूस की समाप्ति के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से रमेश प्रसाद यादव, अवधेश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता बंशीधर गोप, ब्रह्मदेव यादव, किस्टो यादव, सत्यनारायण राय, महेश यादव, पवन कुमार यादव उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।