BJP Workshop in Sindri Focuses on Empowerment and Local Issues प्रधानमंत्री के सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएं : भाजपा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Workshop in Sindri Focuses on Empowerment and Local Issues

प्रधानमंत्री के सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएं : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने अड़की मंडल अध्यक्ष परशुराम दास की अध्यक्षता में सिंदरी में 'संकल्प से सिद्धि तक' कार्यशाला का आयोजन किया। सुभाष चंद्र हलदार ने कार्यकर्ताओं को जागरूक किया, वहीं संजय मुंडा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 10 June 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री के सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएं : भाजपा

अड़की, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी अड़की मंडल अध्यक्ष परशुराम दास की अध्यक्षता में मंगलवार को संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला का आयोजन सिंदरी में किया गया। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश मंडल अध्यक्ष परशुराम दास ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र हलदार ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए सशक्त विपक्ष की भूमिका निर्वहन करने की बातें कहीं। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष की उपलब्धियों को पंचायत एवं बूथ स्तर तक चौपाल लगाकर चर्चा करने की आवश्यकता है।

मौके पर उन्होंने 24 जून को प्रखंड मुख्यालय में भाजपा की ओर से वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ और स्थानीय समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की। इस कार्यक्रम में जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मुंडा, राधेश्याम साहू, गौरांग माझी, नरसिंह पुरान, जवाहर लाल मुंडा, बुधवा मछुआ, रामसाय मछुआ, सुदेवी प्रमाणिक, सविता देवी, बीबी देवी, गुरपद सिंह मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।