Celebration of Gautam Buddha s 2569th Birth Anniversary in Ranchi with Procession and Prayers विश्व शांति के लिए बौद्ध धर्मावलंबियों ने की प्रार्थना, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCelebration of Gautam Buddha s 2569th Birth Anniversary in Ranchi with Procession and Prayers

विश्व शांति के लिए बौद्ध धर्मावलंबियों ने की प्रार्थना

रांची में भगवान गौतम बुद्ध के 2569वें जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह में बौद्ध मंदिर में पूजा और शोभायात्रा का आयोजन हुआ। भक्तों ने त्रिपिटक धारण कर प्रभात फेरी निकाली। समारोह में लामाओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 12 May 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
विश्व शांति के लिए बौद्ध धर्मावलंबियों ने की प्रार्थना

रांची। बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि...। भगवान गौतम बुद्ध के 2569वें जन्मोत्सव के मौके पर सोमवार को राजधानी में कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य समारोह डोरंडा, नेपाल हाउस रोड के गोरखा चौक व जैप एक परिसर के बौद्ध मंदिर में हुआ। दार्जिलिंग से आए लामा ने अनुयायियों के साथ पूजा-अर्चना की। लामाओं ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। समारोह का आयोजन छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी और जैप एक वाहिनी के सामडुपलिंग गुम्बा समिति की ओर से किया गया। त्रिपिटक के साथ निकली शोभायात्रा भगवान बुद्ध की जयंती पर नेपाल हाउस एवं जैप एक परिसर स्थित बौद्ध मंदिर से सुबह 10 बजे बैंड-बाजा व वाहिनी बैंड टीम के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी।

शोभायात्रा में बौद्ध धर्मावलंबी सिर पर पवित्र ग्रंथ त्रिपिटक लेकर शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां शामिल थीं। शोभायात्रा का नेतृत्व सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेन तामंग और जैप परिसर से निकली शोभायात्रा का नेतृत्व प्रेम जिम्बा, टेमन जिम्बा कर रहे थे। प्रभात फेरी डोरंडा के विभिन्न मार्ग से होकर सिद्धार्थ नगर पहुंची। वहां से सभी वापस मंदिर पहुंचे। बौद्ध मंदिर परिसर में बाद में भंडारा का आयोजन किया गया। जैप एक बौद्ध मंदिर में हुए कार्यक्रम जैप एक परिसर स्थित बौद्ध मंदिर में सुबह आठ बजे से सांग सेंरक्येम अनुष्ठान हुआ। मानसिंह लामा, अरुण लामा, संजोक लामा, पासागं लामा, आवास लामा ने पूजा विधि संपन्न कराई। इसके बाद 9 बजे मारमे दीप प्रज्जवलित किया गया। जैप एक के समादेष्टा राकेश रंजन ने सिर पर त्रिपिटक धारण कर प्रभात फेरी की शुरुआत की। प्रभात फेरी के बाद दिन के 2 बजे से प्रार्थना हुई। प्रार्थना के समापन पर वांग छयो आशीष वचन व प्रसाद वितरण हुआ। 4 बजे से टाशी विदा पूजा के साथ जयंती महोत्सव का समापन हुआ। बौद्धिष्ठ परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में सामडुपलिंग गुम्बा समिति के बादल तामागं, विनय तामागं, हर्क बहादुर तामागं, पेमन जिम्बा, उसम तामागं, वागेल तामागं, दावा भोटिया, रतन तामागं, महिला कमेटी की सीता तामागं, जयंती, विद्या तामागं, कल्याणी, छूकु तामागं, शीतल जिम्बा, उषा, वादा तामागं, शान्ति लामा, सुनीता तामागं के अलावा बड़ी संख्या में जैप एक के जवान और परिजन शामिल हुए। लामा ने सभी को दिया आर्शीवाद शोभायात्रा के समापन पर मंदिर में मौजूद लामाओं ने भगवान बुद्ध का संदेश सभी को दिया। इसके बाद लामाओं ने सभी को आशीष दिए एवं विश्व शांति के लिए मंगल कामना की। शाम में सोसाइटी के लोगों ने प्रार्थना के साथ बैठक की। विश्व शांति के लिए दीपक जलाए शोभायात्रा के साथ डोरंडा के सिद्धार्थ नगर पहुंचे बौद्ध धर्मावलंबियों ने पवित्र स्थल पर 108 दीप प्रज्जवलित किए। लामाओं ने कहा कि खुद को सक्षम बनाएं ताकि किसी भी स्थिति का मिल-जुलकर समाधान किया जाए। इनकी रही भागीदारी छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी की ओर से हुए समारोह के आयोजन में पूर्व मंत्री व लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, आलोक कुमार दूबे, रितेश थापा, राजेश थापा, सागर छेत्री, मन कुमार तामंग, दीपाली राय, रोजी थापा, प्रकाश प्रधान, अरुण प्रधान व अनुयायियों की भागीदारी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।