खूंटी में कांग्रेस ने मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती
खूंटी में जिला कांग्रेस पार्टी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती डाक बंगला परिसर में मनाई। जिला उपाध्यक्ष सुशील संगा ने कार्यक्रम की अगुवाई की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और...

खूंटी, संवाददाता। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा डाक बंगला परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम की अगुवाई जिला उपाध्यक्ष सुशील संगा ने की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कैसर खान ने कहा कि भारत आज भी संविधान के अनुरूप चल रहा है, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा संविधान बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। मौके पर जिला महासचिव सयूम अंसारी, जीत वाहन महतो, आलोक रितेश डुंगडुंग, नरेश तिर्कि, सगीर खान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।