खाता और मोबाइल हैक कर ठगों ने 50 हजार उड़ाए
रांची के राकेश कुमार से साइबर अपराधियों ने पैन कार्ड लिंक न होने का झांसा देकर 50 हजार रुपए की अवैध निकासी की। आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर राकेश को फोन किया और एक लिंक भेजा। लिंक खोलने पर उनका खाता हैक...

रांची, वरीय संवाददाता। रातू निवासी राकेश कुमार से साइबर अपराधियों ने बैंक खाता से पैन कार्ड लिंक नहीं होने का झांसा देकर उनके खाते से करीब 50 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली है। राकेश ने साइबर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा कि उनका खाता बंधन बैंक में है। एक मई को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को बंधन बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका खाता पैन कार्ड से लिंक नहीं होने की बात कही। उसे अपडेट करना होगा। आरोपी ने उन्हें उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा। लिंक को ओपन करने पर खाते का पूरा डिटेल भरवाया।
जैसे ही लिंक को अपडेट किया उनका खाता व मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से अवैध रूप से राशि की निकासी कर ली गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।