कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में डीएवी खलारी ने जीता रजत मेडल
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल खलारी की आनंदिता सिंह ने अंडर 17 वर्ग में रजत पदक जीता। प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने उनकी सफलता पर बधाई दी...

कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में डीएवी खलारी ने जीता रजत मेडल फोटो 16 मई खलारी 2पी, अपना पदक एवं सम्मान पत्र दिखाती आनंदिता सिंह। खलारी, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल खलारी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ग में कक्षा आठवीं की आनंदिता सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती देते हुए रजत पदक पर कब्ज़ा किया है। आनंदिता सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि आगे भी आनंदिता सिंह अपना जुझारुपन बरकरार रखते हुए विद्यालय परिवार का नाम रोशन करती रहेंगी।
खेल शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि आनंदिता सिंह ने खेल के आरंभ से ही अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दबदबा बनाए रखा परंतु फायनल मैच में वह एक अंक से स्वर्ण पदक से चूक गई। प्राचार्य महोदय ने विद्यालय के खेल शिक्षक संतोष कुमार को भी बधाई दी है जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।