Demand for Ministerial Position for Vikas Kumar Munda After Victory in Tamar विधायक विकास कुमार मंत्री बनाने की मांग तेज , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDemand for Ministerial Position for Vikas Kumar Munda After Victory in Tamar

विधायक विकास कुमार मंत्री बनाने की मांग तेज

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी विकास कुमार मुंडा की जीत के बाद, मुंडा समाज और अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने उन्हें मंत्री बनाने की मांग की है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और लगातार तीसरी बार जीत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 28 Nov 2024 09:20 PM
share Share
Follow Us on
विधायक विकास कुमार मंत्री बनाने की मांग तेज

तमाड़, प्रतिनिधि। विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विकास कुमार मुंडा की जीत के बाद मुंडा समाज, अखिल भारतीय धोबी महासंघ सहित अन्य जाति वर्ग के लोगों ने विकास कुमार मुंडा को मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश सचिव मुरली कुमार सेठ और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विकास कुमार मुंडा का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने लगातार तीसरी बार तमाड़ विधानसभा से जीत दर्ज की है जो इस विधानसभा क्षेत्र का नया कीर्तिमान हैं। तमाड़ जैसे पिछड़े इलाके के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐेसे में वह सरकार में मंत्री बनने की योग्यता रखते हैं उन्हें मंत्री बनाने पर क्षेत्र और राज्य का और अधिक विकास होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।