Demand to Name Elevated Flyover After Binod Bihari Mahto in Ranchi बिनोद बिहारी महतो के नाम पर हो रातूरोड फ्लाईओवर : लंबोदर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDemand to Name Elevated Flyover After Binod Bihari Mahto in Ranchi

बिनोद बिहारी महतो के नाम पर हो रातूरोड फ्लाईओवर : लंबोदर

रांची के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने नवनिर्मित ऐलिवेटेड फ्लाईओवर का नाम झारखंड आंदोलन के नेता बिनोद बिहारी महतो के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 17 June 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
बिनोद बिहारी महतो के नाम पर हो रातूरोड फ्लाईओवर : लंबोदर

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रातू रोड से पिस्का मोड़ के बीच नवनिर्मित ऐलिवेटेड फ्लाईओवर का नामकरण झारखंड आंदोलन के अगुवा और झारखंड राज्य निर्माण में भूमिका निभाने वाले सांसद व विधायक रहे बिनोद बिहारी महतो के नाम पर करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह मांग केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि बिनोद बिहारी महतो की समाज को शिक्षित करने में भी उल्लेखनीय भूमिका है। इसको देखते व समझते हुए हम यह आशा और उम्मीद करते हैं कि रातू रोड से पिस्कामोड़ तक नवनिर्मित एलिवेटेड फ्लाईओवर का नामकरण बिनोद बिहारी महतो करने को लेकर आवश्यक व समुचित कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी धन्यवाद के पात्र हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।