DGP Orders Quick Investigation into Land Record Fraud in Jharkhand लैंड रिकॉर्ड छेड़छाड़ में दर्ज कांडों का होगा त्वरित अनुसंधान, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDGP Orders Quick Investigation into Land Record Fraud in Jharkhand

लैंड रिकॉर्ड छेड़छाड़ में दर्ज कांडों का होगा त्वरित अनुसंधान

डीजीपी ने समीक्षा के बाद जारी किया आदेश, अधिक से अधिक तकनीकी साक्ष्य जुटाने का निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 11 April 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
लैंड रिकॉर्ड छेड़छाड़ में दर्ज कांडों का होगा त्वरित अनुसंधान

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में लैंड रिकार्ड में छेड़छाड़ कर जमीन हड़पने के विषय में दर्ज कांडों की समीक्षा शुक्रवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की। डीजीपी ने समीक्षा के बाद सभी कांडों में त्वरित अनुसंधान करने का आदेश दिया है। साथ ही अधिक से अधिक तकनीकी साक्ष्य जुटाने का निर्देश उन्होंने अनुसंधान पदाधिकारियों को दिया। डीजीपी कार्यालय कक्ष में बैठक में आईजी रांची अखिलेश कुमार झा, सीआईडी संगठित अपराध आईजी सुदर्शन मंडल, रांची डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सीआईडी एएसपी दीपक कुमार समेत सीआईडी व रांची पुलिस के अन्य पदाधिकारियों मौजूद थे। समीक्षा के क्रम में ऐसे जितने कांड, जो लैंड रिकार्ड में छेड़छाड़/जालसाजी से संबंधित हैं, उन सभी कांडों के त्वरित अनुसंधान पर बल देते हुए डिजिटल गड़बड़ियों के उद्भेदन हेतु तकनीकी विशेषज्ञों के साथ आधुनिक तकनीकी उपकरणों के प्रयोग करने का विशेष निर्देश दिया गया। अंचल, रजिस्ट्रार कार्यालय व एनआईसी से तकनीकी साक्ष्य जुटाने का निर्देश डीजीपी ने दिया। भूमि अभिलेखों में जालसाजी/ फर्जीवाड़ा से संबंधित दर्ज सभी कांडों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। डीजीपी ने भविष्य में इस तरह के जमीनी फर्जीवाड़े की रोकथाम के लिए एक विशेष रणनीति के तहत कार्य किये जाने की आवश्यता पर बल दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।