Elderly Farmer Dies After Being Struck by Train While Making Khaini ट्रैक पर बैठकर खैनी बना रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsElderly Farmer Dies After Being Struck by Train While Making Khaini

ट्रैक पर बैठकर खैनी बना रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

केसारो गांव के 65 वर्षीय किसान जबरा कच्छप की रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबह अपने खेत में ट्रैक्टर का इंतजार कर रहा था और उसी दौरान ट्रेन आ गई। ग्रामीणों का कहना है...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 6 June 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक पर बैठकर खैनी बना रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के केसारो गांव में ट्रैक पर बैठकर खैनी बना रहे वृद्ध किसान की रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह आठ बजे की है। मृतक 65 वर्षीय जबरा कच्छप केसारो गांव का निवासी था। ग्रामीणों ने बताया कि वह सुबह सात बजे घर से रेलवे लाइन के पास स्थित अपने खेत में गया था। खेत में जुताई कराने के लिए उसने सुबह में ट्रैक्टर वाले को बुलाया था। ट्रैक्टर के आने में लेट होने से वह ट्रैक पर बैठकर खैनी बना रहा था तभी रांची से लोहरदगा जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया।

ग्रामीणों ने बताया कि वह कम सुनता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।