मांडर में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद
मांडर में हेसमी स्थित स्टेडियम के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। वह सुबह छह बजे चापानल में कपड़ा धोने के बाद नहाने की तैयारी कर रहा था, तभी गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 09:10 PM

मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हेसमी स्थित स्टेडियम के पास से मांडर पुलिस ने बुधवार की सुबह अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार वृद्ध सुबह छह बजे स्टेडियम के पास स्थित चापानल में कपड़ा धोने के बाद नहाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार वृद्ध ब्लू रंग का एक चेकदार गमछा लपेटे हुआ था उसके पास से लाल रंग का प्लास्टिक का झोला बरामद हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।