Farmers Fair and Agricultural Exhibition Held in Ormanjhi ओरमांझी में प्रखंड स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFarmers Fair and Agricultural Exhibition Held in Ormanjhi

ओरमांझी में प्रखंड स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

ओरमांझी के कुल्ली गांव में बुधवार को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें ओरमांझी, नामकुम और अनगड़ा के किसान शामिल हुए। विभिन्न कृषि उत्पादों और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। 75 उत्कृष्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 26 March 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
ओरमांझी में प्रखंड स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुल्ली गांव स्थित मनरेगा पार्क में बुधवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मेले में ओरमांझी प्रखंड के अलावा नामकुम और अनगड़ा प्रखंड के किसान भी शामिल हुए। मेले में कृषि एवं इससे संबंधित कई स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की फसलों, सब्जियों, जैविक खाद, कृषि उपकरणों और अन्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 75 उत्कृष्ट किसानों को उनके द्वारा लाए गए सर्वश्रेष्ठ कृषि उत्पादों के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद सदस्य कमिश्नर मुंडा, सरिता देवी, प्रेमनाथ मुंडा, समुद्र पाहन और आरके मिशन से ओपी शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से कीगई। उद्घाटन के बाद अधिकारियों और अतिथियों ने किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के स्टॉलों का अवलोकन किया और उनसे खेती संबंधी जानकारी प्राप्त की। मौके पर प्रमुख रूप से बीडीओ कामेश्वर बेदिया, तकनीकी प्रबंधक अलीजान अंसारी, डॉ नीरज, सविता जोजो, सुजीत कुमार, सोमा उरांव सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।