जगराता कार्यक्रम में रातभर झूमे सिल्ली के लोग
सिल्ली के बंता गांव में रविवार रात शिव मंडप समिति द्वारा भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुखिया माधुरी सिंह मुंडा और गंगानारायण सिंह मुंडा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोलकाता के भजन गायक...

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के बंता गांव में शिव मंडप समिति की ओर से रविवार रात भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया माधुरी सिंह मुंडा और गंगानारायण सिंह मुंडा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर की। कोलकाता से आए भजन गायक जोली छावड़ा एवं उनके ग्रुप ने एक से एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। चलो माता ने बुलाया है जैसे भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम स्थल पर वैष्णो देवी और शेरावाली माता का दरबार भव्य रूप से सजाया गया था। माता की झांकी और अन्य धार्मिक दृश्यों का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। रातभर भजनों और झांकियों का सिलसिला चलता रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में विकास रजक, अमित गुप्ता, सुशील चंद्र सिंह मुंडा, दीपक कुमार दास, उपेंद्र भगत, मंगल भट्टाचार्य, सुरेश, फंटूश, भीम, चंदन अनंत, किशोर, संजय हाजरा, नरेंद्र साहू, राहुल मुंडा, नीतीश, जयंत भगत, राजीव सिंह मुंडा समेत समिति सदस्यों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन से अभिभूत नजर आए। मजबूर हो गए । जोली छावड़ा एवं साथी कलाकारों ने लगातार एक से एक भजन की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में हरि मंदिर के समीप मंच में वैष्णो देवी माता एवं शेरावाली मां दरबार सजाया गया। जागरण में माता रानी के दरबार में महिलाओं, पुरुषों के साथ साथ नन्हे मुन्हे बचे हाजरी लगाने आए। इस दौरान कोलकाता से आये कलाकारो ने माता की झांकी के साथ-साथ कई यादगार दृश्य को प्रस्तुत किया। इससे पूर्व बंता हजाम उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के मुखिया माधुरी सिंह मुंडा व गंगानारायण सिंह मुंडा ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में विकास रजक अमित गुप्ता, सुशील चंद्र सिंह मुंडा, दीपक कुमार दास, उपेंद्र भगत, मंगल भट्टाचार्य, सुरेश, फंटूश ,भीम ,चंदन अनंत, किशोर, संजय हाजरा, नरेंद्र साहू, राहुल मुंडा, नीतीश, जयंत भगत, राजीव सिंह मुंडा समेत समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।