डीएवी स्कूल में पर्यावरण दिवस पर क्विज का आयोजन
हिंडाल्को मूरी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और ज्ञानवर्धन करना...

सिल्ली, प्रतिनिधि। हिंडाल्को मूरी द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरुकता और ज्ञानवर्धन के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने ज्ञान, त्वरित उत्तर क्षमता और टीम वर्क से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में आहाना मंडल, नमन राज शर्मा, आदित्य कुशवाहा और अर्नब मंडल आदि प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य बी शरण ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति उनकी जागरुकता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
इस मौके पर हिंडालको पर्यावरण विभाग के अरुण कुमार एवं उनकी टीम के अलावा विद्यालय के समन्वयक शशांक शेखर, शम्भूनाथ मुखर्जी, मुकेश कुमार साहू, प्राणेश कुमार मिश्रा, एसके दत्ता, वीके दुबे, मोनालिशा सेनगुप्ता, नैना, ज्योति कुमारी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।