ड्यूटी के दौरान घायल होमगार्ड जवान को 50 हजार अग्रिम राशि दी गई
रांची में कटहल मोड़ चौक पर यातायात व्यवस्था के दौरान घायल हुए होमगार्ड जवान रोहित गंझू को 50,000 रुपये की अग्रिम राशि दी गई। गृहरक्षा वाहिनी के समादेष्टा कौशिक कुमार ने अस्पताल में जाकर उनकी देखभाल की...

रांची, प्रमुख संवाददाता। कटहल मोड़ चौक पर यातायात व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान जख्मी होमगार्ड जवान रोहित गंझू को मंगलवार को 50 हजार रुपये की अग्रिम राशि दी गई। गृहरक्षा वाहिनी रांची जिला समादेष्टा कौशिक कुमार ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रोहित का कुशल क्षेम जाना और डॉक्टरों से बेहतर इलाज के संबंध में बातचीत की। इस क्रम में उन्होंने घायल होमगार्ड जवान को 50 हजार रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान चेक के जरिये किया। इस मौके पर ग़ृहरक्षा वाहिनी रांची जिला के निरीक्षक अनंत सिंह, राजेश कुमार, झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी एवं अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।