Indian Minister Sanjay Seth Inaugurates Educational Facility and Book Launch in Silly संजय सेठ ने शुभांशी के पुस्तक पास्ट इज फॉरवर्ड का किया लोकार्पण , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIndian Minister Sanjay Seth Inaugurates Educational Facility and Book Launch in Silly

संजय सेठ ने शुभांशी के पुस्तक पास्ट इज फॉरवर्ड का किया लोकार्पण

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सिल्ली में एक दिवसीय दौरे के दौरान भक्तिवेदांत विद्याभवन में 60 लाख रुपये की लागत से बने चार कमरों का उद्घाटन किया। उन्होंने 17 वर्षीय लेखिका शुभांशी चक्रवर्ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
संजय सेठ ने शुभांशी के पुस्तक पास्ट इज फॉरवर्ड का किया लोकार्पण

सिल्ली, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने कुटाम स्थित भक्तिवेदांत विद्याभवन में सीएसआर मद से लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार कमरों का विधिवत उद्घाटन किया। यह भवन शिक्षा क्षेत्र में विकास का प्रतीक बनेगा। इसके पश्चात मंत्री संजय सेठ ने गुरुकुल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 17 वर्षीय युवा लेखिका शुभांशी चक्रवर्ती की अंग्रेज़ी पुस्तक पास्ट इज फॉरवर्ड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शुभांशी की लेखनी में दूरदर्शिता स्पष्ट रूप से झलकती है।

इतनी कम उम्र में इस स्तर की पुस्तक लिखना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक कर्म, समय और जीवन दर्शन को जोड़ते हुए अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच एक गहरी कड़ी प्रस्तुत करती है। गौरतलब है कि इस पुस्तक का पहला लोकार्पण पिछले माह नई दिल्ली स्थित आईआईसी सभागार में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश द्वारा किया गया था। 220 पृष्ठों की यह पुस्तक अमेजन की बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हो चुकी है। संजय सेठ ने डीएवी विद्यालय और सिंगपुर नर्सिंग होम में आयोजित वन नेशन, वन इलेक्शन संगोष्ठी में भी भाग लिया। इस अवसर पर गुरुकुल के दास गदाधर दास, भाजपा नेता धीरज महतो, संजय पोद्दार, आचार्यगण व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।