Auto Accident Near Ramrekha Valley One Woman Dies Several Injured ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, कई घायल, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsAuto Accident Near Ramrekha Valley One Woman Dies Several Injured

ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, कई घायल

सिमडेगा जिले में रामरेखा घाटी के पास एक ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना शनिवार को हुई थी जब यात्री शादी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 14 June 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, कई घायल

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। रामरेखा घाटी के समीप एक ऑटो के पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना शनिवार की है। बताया गया कि सदर थाना क्षेत्र के खिजरी से शादी समारोह से भाग लेकर सभी अपने घर हल्दीबेड़ा लौट रहे थे। इसी क्रम में रामरेखा के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे ऑटो पलट गई। ऑटो पलटने के कारण सुखनी देवी नामक एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया।

वहीं पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त करते हुए जांच शुरु कर दी है। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।