Infrastructure Development Begins in Ranchi s Niwaranpur Colony बोले रांची असर : निवारणपुर की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInfrastructure Development Begins in Ranchi s Niwaranpur Colony

बोले रांची असर : निवारणपुर की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

रांची के निवारणपुर कॉलोनी में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है। राजेंद्र चौक से निवारणपुर मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू हो चुका है। इससे निवारणपुर और अन्य कॉलोनियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 9 April 2025 10:28 PM
share Share
Follow Us on
बोले रांची असर : निवारणपुर की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

रांची, वरीय संवाददाता। रांची में ओवरब्रिज के पास निवारणपुर कॉलोनी के लोगों की समस्याओं के समाधान और उससे जुड़े अन्य कार्य शुरू हो गए हैं। राजेंद्र चौक से निवारणपुर और तपोवन जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू हो चुका है। इस पर पिचिंग हो चुकी है। सड़क के बगल में फुटपाथ समेत अन्य कार्यों को भी जल्द पूरा करने की तैयारी है। मुख्य मार्ग बनने के बाद यहां से तपोवन और कॉलोनी के अन्य मार्गों की मरम्मत भी शुरू हो जाएगी। सड़क निर्माण के साथ नालियों, गलियों, कचरे और पेयजल आपूर्ति समेत अन्य कार्य भी होंगे। बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 9 अप्रैल के अंक में बोले रांची में सड़कों और नालियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद संबंधित विभाग और अफसर हरकत में आए और राजेंद्र चौक से लेकर निवारणपुर की मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हुआ।

नाले में तब्दील हरमू नदी बड़ी समस्या

निवारणपुर और आसपास के क्षेत्रों की सड़कें बदहाल हैं। साथ ही लोग कई और समस्याओं से घिरे हुए हैं। यहां की सबसे बड़ी समस्या निवारणपुर से किनारे से बहते हुए गंदे नाले में तब्दील हो गयी हरमू नदी सबसे प्रमुख समस्या है। नदी से लगातार आ रही दुर्गंध के चलते यहां पर लोगों का रहना दूभर हो गया है। इन सभी समस्याओं से हिन्दुस्तान को यहां के लोगों ने अवगत कराया था। इस पर इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।

कई कॉलोनियों के लोग करते हैं आवाजाही

समस्याओं के क्रम में निवासियों ने सबसे ज्यादा परेशानी शहर से निवारणपुर के बीच आवाजाही की समस्या बतायी थी। इसके अलावा बंद नाली, ग्राउंड फ्लोर में पानी जमना, बारिश के पानी के जलजमाव समेत कई समस्याएं गिनाईं। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद यहां की इन बड़ी समस्याओं से संबंधित विभाग और उनके अधिकारी हरकत में आए। इसी के आलोक में राजेंद्र चौक से लेकर निवारणपुर की मुख्य सड़क का निर्माण आरंभ हुआ। निवारणपुर की मुख्य सड़क से केवल यहां के निवासी ही नहीं बल्कि रेलवे कॉलोनी समेत चुटिया और आसपास के कई कॉलोनियों के लोग आवाजाही करते हैं। इस मार्ग के बनने से यहां के निवासियों को राहत मिलेगी।

हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद यहां की समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान गया है। फिलहाल प्रमुख मार्ग बन रहा है। इसके बाद यहां की अन्य समस्याओं का समाधान जल्द होने की उम्मीद है।

राकेश कुमार सिंह

तीन वर्षों से फ्लाईओवर निर्माण चलने से आवाजाही की बड़ी समस्या बन गई थी, लेकिन अब मुख्य मार्ग बना है। इससे थोड़ी राहत मिली है। उम्मीद है सभी सड़कें जल्द शुरू होंगी।

राजीव रंजन

निवारणपुर कॉलोनी के लिए तपोवन मैदान काफी अहम है। लेकिन यहां दो वर्ष से सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। इसके जल्दी से पूरे होने के लिए यहां के प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

एमएल शर्मा

निवारणपुर के पास बह रही नदी के गंदे पानी से आ रही बदबू एक बड़ी समस्या है। इस पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। इसकी साफ सफाई का कार्य तत्काल शुरू होना चाहिए।

प्रभा भट्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।