झारखंड बंद का तोरपा में नहीं दिखा अस
तोरपा और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का कोई असर नहीं पड़ा। सभी दुकानें, बैंक और सरकारी कार्यालय खुले रहे और वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। स्थानीय...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 4 June 2025 09:47 PM

तोरपा, प्रतिनिधि। विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत झारखंड बंद का तोरपा और आसपास के क्षेत्रों में कोई असर नहीं दिखा। क्षेत्र में सभी दुकानें, बैंक और सरकारी कार्यालय आम दिनों की तरह खुले रहे। वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रूप से होती रही। बंद के समर्थन में किसी भी संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर नजर नहीं आए, जिससे जनजीवन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। स्थानीय लोगों ने बंद को लेकर पूरी तरह निर्विघ्न और शांतिपूर्ण वातावरण में अपना दैनिक कार्य संपन्न किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।