Jharkhand Congress Appoints Sunita Sharma as Connect Center Head for Direct Communication कांग्रेस साथी केंद्र के प्रभारी बने सुनीत शर्मा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Appoints Sunita Sharma as Connect Center Head for Direct Communication

कांग्रेस साथी केंद्र के प्रभारी बने सुनीत शर्मा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सुनीत शर्मा को राज्य

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 12 April 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस साथी केंद्र के प्रभारी बने सुनीत शर्मा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सुनीत शर्मा को राज्य स्तरीय कनेक्ट सेंटर (साथी केंद्र) का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि राज्य के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और राष्ट्रीय नेतृत्व तक संगठन की जानकारी को पहुंचाने के लिए कनेक्ट केंद्र की स्थापना झारखंड में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा की गई है। कनेक्ट केंद्र के सफल संचालन के लिए राज्य के प्रभारी द्वारा कनेक्ट सेंटर का संचालन करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी को सहयोग किया जाएगा। कनेक्ट सेंटर के माध्यम से यहां एक ओर कार्यकर्ता सीधा केंद्रीय नेतृत्व से जुड़ेंगे, वहीं केंद्रीय नेतृत्व भी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से जरूरी सूचनाओं और जानकारी प्राप्त कर उसी अनुसार कार्यक्रम तय कर सकता है। कनेक्ट सेंटर के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे संगठन के संदर्भ में अपने बातों को रख सकेंगे। अपनी भावनाओं से नेतृत्व को अवगत करा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।