Jharkhand Government s Become a Forest Friend Campaign Engages Students in Environmental Awareness Workshop आओ वन मित्र बनें अभियान में झारखंड के छात्र बन रहे हैं पर्यावरण प्रहरी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Government s Become a Forest Friend Campaign Engages Students in Environmental Awareness Workshop

आओ वन मित्र बनें अभियान में झारखंड के छात्र बन रहे हैं पर्यावरण प्रहरी

स्कूली छात्रों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 220 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 8 May 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
आओ वन मित्र बनें अभियान में झारखंड के छात्र बन रहे हैं पर्यावरण प्रहरी

रांची। संवाददाता झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से संचालित आओ वन मित्र बनें अभियान के तहत राजधानी रांची में स्कूली छात्रों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। डोरंडा स्थित पलाश सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में रांची के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 220 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वे पर्यावरण प्रहरी बन रहे हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, वन सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएफओ टीएम ने कहा कि अगर आज की पीढ़ी पर्यावरण के महत्व को नहीं समझेगी, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन कठिन हो जाएगा।

इस समय हम सबको मिलकर हरियाली और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने वन संरक्षण और पर्यावरण जागरुकता पर आधारित गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। साथ ही तीन प्रतियोगिताएं निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण और पर्यावरण क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ, शिक्षकगण और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास करने की अपील की। क्विज प्रतियोगिता में रायन गर्ल्स हाईस्कूल की टीम बनी विजेता निबंध लेखन में केंद्रीय विद्यालय हिनू के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि क्रिस्टियन कश्यप दूसरे और इशान एमजीएम गोयनका स्कूल से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में जॉनसन जोसेफ पहले और रायन गर्ल्स स्कूल की छात्रा दूसरे स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में रायन गर्ल्स हाई स्कूल ग्रुप बी की टीम विजेता बनी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।