Jubilee Ceremony Marks 25 Years of Women s Ordination at GEL Church चर्च में महिला पादरियों की हो अभिषेक और मिले समान भागीदारी : मॉडरेटर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJubilee Ceremony Marks 25 Years of Women s Ordination at GEL Church

चर्च में महिला पादरियों की हो अभिषेक और मिले समान भागीदारी : मॉडरेटर

रांची में जीईएल चर्च में महिला पुरोहिताभिषेक के 25 वर्ष पूरे होने पर जुबली समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महिला पुरोहितों और कैंडिडेटों के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें चर्च के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 29 April 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
चर्च में महिला पादरियों की हो अभिषेक और मिले समान भागीदारी : मॉडरेटर

रांची, वरीय संवाददाता। जीईएल चर्च में महिला पुरोहिताभिषेक के 25 वर्ष पूरा होने पर जुबली समारोह होगा। इसको लेकर मंगलवार को जीईएल चर्च सेंट्रल काउंसिल, महिला संघ और जुबली कमेटी की ओर से महिला पादरियों और कैंडिटेटों के लिए एक दिवसीय सेमिनार हुई। आयोजन एचआरडीसी सभागार में किया गया। जीईएल चर्च के मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने कहा कि चर्च में महिला पादरियों का अभिषेक होना चाहिए। इनकी भागीदारी और बराबरी को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाइबल में भी महिला द्वारा धार्मिक अगुवाई और सामाजिक सेवा की बात कही गई है। इस क्षेत्र में कुछ बाधाएं हैं, जिसे मिलकर इनका सामना करना होगा। इसी क्रम में एडमिनिस्ट्रेशन एकाउंट कम्यूनिकेशन पर चर्चा हुई। लीगल एडवाइजर वेकंटेशन गोपाल ने महिला पुरोहितों को संविधान और नीति नियम के बारे में जानकारी दी। जानकारी दी गई कि सेमिनार में पांच डायसिस से 60 महिला पुरोहित और महिला संघ के अधिकारी शामिल हुए। चर्च के सचिव अमित लकड़ा ने बताया कि यह सेमिनार महिला पुरोहितों को एकजुट करने के लिए बेहतर ढंग से कलीसिया की सेवा करने के लिए और वर्तमान परिस्थिति की चुनौतियों का सामना करते हुए कलीसिया को आगे कैसे बढ़ाए, इन बिंदूओं पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई हैं। मौके पर अटल इराद खेस, रेव्ह शमारानी कंडुलना, शशिरीता कंडुलना, रेव्ह आशीषन बागे, प्रवीण बागे सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।