Manda Puja Celebrated in Patal Panchayat Jharkhand with Cultural Events झारखंड की लोक संस्कृति ही हमारी असली पहचान : विधायक , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsManda Puja Celebrated in Patal Panchayat Jharkhand with Cultural Events

झारखंड की लोक संस्कृति ही हमारी असली पहचान : विधायक

पिपरवार के केरेडारी प्रखंड के पाताल पंचायत में मंडा पूजा का आयोजन किया गया। विधायक रौशन लाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने झारखंड की लोक संस्कृति को असली पहचान बताया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 8 June 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड की लोक संस्कृति ही हमारी असली पहचान : विधायक

पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के निकट केरेडारी प्रखंड के पाताल पंचायत के हेंदेगीर में मंडा पूजा का आयोजन किया गया। इस मंडा पूजा के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर मंडा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड की लोक संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। विधायक ने आयोजन कर्ताओं को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मंडा पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रामगढ़ मनोज राम, पाताल पंचायत मुखिया नेहा लकड़ा, पंचायत समिति सदस्य नीतू मुण्डा, उप मुखिया अजय मुण्डा, आजसू नेता रवि शंकर जायसवाल, बिनोद गंझू, मुकेश मुण्डा, जागेसर गंझू,भाजपा नेता सोमा मुण्डा, विकास जायसवाल, सुदामा केसरी के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष महादेव गंझू, सचिव राजू ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश गंझू, उपसचिव कुलदीप सिंह, पूरन मुण्डा, बिसुन मुण्डा, कुलेश्वर गोप, शिबू मुण्डा, संजय ठाकुर, शिवशंकर मुण्डा, निर्मल कच्छप, रुपलाल मुण्डा, अरबिंद मुण्डा, शिबू गंझू, अविनाश मुण्डा, अजय मुण्डा, जोगेन्दर गिरि समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।