Minister Sanjay Seth Expresses Condolences for BJP Workers Deaths in Ormanjhi केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ओरमांझी पहुंचे, कार्यकर्ता की मौत पर जताया शोक, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMinister Sanjay Seth Expresses Condolences for BJP Workers Deaths in Ormanjhi

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ओरमांझी पहुंचे, कार्यकर्ता की मौत पर जताया शोक

ओरमांझी में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिवारों से मुलाकात की और कहा कि पार्टी को इस घटना से काफी नुकसान हुआ है। सेठ ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 27 May 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ओरमांझी पहुंचे, कार्यकर्ता की मौत पर जताया शोक

ओरमांझी, प्रतिनिधि। पिछले दिनों ओरमांझी में तीन भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गहरा शोक जताया है। सेठ मंगलवार को ओरमांझी पहुंचकर तीनों भाजपा कार्यकता के घर गए। तीनों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीनों की मौत पर पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। मंत्री ने हिन्देबेली गांव जाकर कामेश्वर बेदिया, चंद्रा गांव में राजनाथ उरांव और कुल्ही में स्व. राजेंद्र महतो के घर पहुंचकर शोक जताया। मौके पर अलखनाथ महतो, राजेश गुप्ता, शशि मेहता, सिकंदर महतो, सुनील उरांव, रमेश बेदिया, जीतनाथ बेदिया, प्रकाश महतो, बालक महतो, रामलखन महतो, संदीप उरांव, जगधन बेदिया, संतोष गुप्ता और अरविंद महतो आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।