इंटर कला संकाय में रांची के 97.19 प्रतिशत विद्यार्थी सफल
जैक बोर्ड के इंटर कला संकाय का परिणाम जारी हुआ, जिसमें रांची के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 97.19 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जिसमें 98.38 प्रतिशत छात्राएं और 95.52 प्रतिशत छात्र शामिल...

रांची, वरीय संवाददाता। जैक बोर्ड के इंटर कला संकाय का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। इसमें रांची के विद्यार्थियों का बोलबाला रहा। खासकर छात्राओं ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस सत्र में कुल 97.19 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जिसमें 98.38 छात्राएं और 95.52 प्रतिशत छात्र शामिल रहे। पिछले साल की तुलना में ओवरऑल परिणाम में 1.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 2024 में 95.26 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। पिछले साल की तरह ही छात्राओं का पास प्रतिशत अधिक रहा। इस सत्र में 98.38 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता प्राप्त की, जबकि पिछले साल 97.01 सफल रहीं थीं। इसी तरह छात्राओं का पास प्रतिशत भी बढ़ा, लेकिन वे छात्राओं को पछाड़ नहीं कर सके।
इस सत्र में 95.52 प्रतिशत छात्र सफल रहे। पिछले वर्ष 92.92 प्रतिशत सफल रहे थे। स्टेट टॉप में रांची के पांच, चार उर्सुलाइन की छात्राएं रांची सिटी टॉपर में इस सत्र में भी छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराया। वहीं, कुल 19 स्टेट टॉपरों में पांच विद्यार्थी रांची के रहे, जिनमें चार छात्राएं उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की रहीं। उर्सुलाइन की अनन्या पाल रांची टॉपर बनीं। उन्होंने सर्वाधिक 463 अंक प्राप्त किए। इनके अलावा तीन विद्यार्थी सिटी टॉपरों में दूसरे स्थान पर रहे। उर्सुलाइन की आयुषी कुमारी व तन्नु कुमारी के साथ सेंट जेवियर्स कॉलेज के शान प्रताप सिंह 460 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा अभिया शर्मा 459 अंक के साथ सिटी की तीसरी टॉपर बनी। नौवें स्थान पर रांची बरकरार रहा कला संकाय में रांची जिला ने पिछले साल के अपने नौवें स्थान को बरकरार रखा। 97.19 प्रतिशत के साथ इस बार यह स्थान रांची जिला को मिला। साल 2024 के परिणाम के अनुसार, 95.26 प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर रहा था। वहीं, 2023 में रांची जिला 97.19 प्रतिशत के साथ 10वें स्थान पर रहा था। इस वर्ष परीक्षा में कुल 23745 में से 22946 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। इनमें 13999 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। 8648 और 299 क्रमश: द्वितीय व तृतीय श्रेणी में सफल रहे। 646 विद्यार्थी इस सत्र में असफल रहे। कला संकाय में रांची जिला के आंकड़ों पर नजर 2025 की स्थिति 23745 कुल विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल 22946 विद्यार्थी कुल सफल हुए 9357 छात्र कुल परीक्षा में पास हुए 13589 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की 2024 में यह थी स्थिति 23649 कुल विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल 22529 विद्यार्थी कुल सफल हुए 9435 छात्र कुल परीक्षा में पास हुए 13094 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।