Silli Archers Selected for Khelo India Youth Games 2025 in Bihar सिल्ली के दो तीरंदाज खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSilli Archers Selected for Khelo India Youth Games 2025 in Bihar

सिल्ली के दो तीरंदाज खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

सिल्ली के दो तीरंदाजों, साहिल प्रियांशु बनवार और तमन्ना वर्मा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 15 मई तक भागलपुर, बिहार में आयोजित होगी। साहिल और तमन्ना का चयन उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 21 April 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
सिल्ली के दो तीरंदाज खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

सिल्ली, प्रतिनिधि। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए सिल्ली के दो तीरंदाजों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 15 मई तक बिहार के भागलपुर में आयोजित की जाएगी। बिरसा मुंडा तीरंदाजी सेंटर सिल्ली के साहिल प्रियांशु बनवार कंपाउंड डिवीजन में और तमन्ना वर्मा रिकर्व डिवीजन में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। साहिल का चयन मार्च में जयपुर में और तमन्ना का चयन गुजरात में हुई प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। कोच प्रकाश राम ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उद्घाटन समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल संघ, भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कोच ने बताया कि साहिल के पिता, हिंडाल्को कर्मी प्रदीप बनवार का 15 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बावजूद साहिल ने हिम्मत नहीं हारी और अभ्यास में जुटा हुआ है। कोच ने कहा कि कुछ कर गुजरने का जुनून ही जीवन को दिशा देता है और यह जुनून साहिल में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।