एचईसी में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
रांची में फणीश्वरनाथ रेणु सेवा संघ ने धुर्वा में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कई छात्रों को स्मृति चिह्न और उपहार दिए गए।...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 17 June 2025 09:33 PM

रांची। फणीश्वरनाथ रेणु सेवा संघ ने धुर्वा में मंगलवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। एचईसी के सेक्टर-2 में हुए आयोजन में विहान राज, विवान राज, किरण कुमारी, श्लोक, क्षितिज कुमार राव, आकांक्षा सिंह, नमन कुमार पटेल, प्रियांशु कुमार पटेल को स्मृति चिह्न व उपहार दिए गए। समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नारायण मंडल ने की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।