Three Injured in Two Separate Road Accidents in Bedo Area बेड़ो में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsThree Injured in Two Separate Road Accidents in Bedo Area

बेड़ो में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

मंगलवार को बेड़ो क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना में एक बाइक सवार अभय कुमार घायल हुआ, जबकि दूसरी घटना में मेराज अंसारी और श्याम किशोर घायल हो गए। घायलों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 8 April 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
बेड़ो में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना रांची-गुमला मार्ग पर जरिया मोड़ के पास लगभग डेढ़ बजे घटी, यहां दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार रामगढ़ गिद्दी निवासी अभय कुमार घायल हो गया। दूसरी घटना पावरग्रिड के पास दिन के ढाई बजे घटी, यहां अज्ञात वाहन ने पीछे से दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार नयासराय रांची निवासी मेराज अंसारी और नगड़ी रांची निवासी श्याम किशोर घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ राजीव रंजन ने तीनों का प्राथमिक उपचार कर घायल मेराज अंसारी को रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अभय कुमार अपने घर से बहन के यहां गुमला जा रहा था। वहीं मेराज अंसारी बेड़ो से और श्याम किशोर महतो पुरना पानी बेड़ो से अपने घर जा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।