सड़क दुर्घटना में घायल बजरंग का निधन
मुरहू के बिचना पुल के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बजरंग प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बजरंग अंगराबाड़ी में शराब दुकान में काम करते थे और अपने परिवार के...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 26 May 2025 08:43 PM

मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के बिचना पुल के समीप शनिवार को खूंटी मोहनाटोली निवासी बजरंग प्रसाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका निधन बीती रात इलाज के क्रम में रांची के रिम्स में हो गया। बजरंग अंगराबाड़ी की अंग्रेजी शराब दुकान में काम करते थे। ये शनिवार को दुकान बंद होने के बाद घर लौटने के क्रम में उनके साथ यह हादशा हो गया। बजरंग अपने परिवार के इकलौते कमाउ सदस्य थे। उनके निधन पर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।