Amartya Singh Becomes Flying Officer in Indian Air Force Engineering Branch जिले अमर्त्य सिंह बने प्लाइंग ऑफिसर, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAmartya Singh Becomes Flying Officer in Indian Air Force Engineering Branch

जिले अमर्त्य सिंह बने प्लाइंग ऑफिसर

मुजफ्फरपुर के अमर्त्य सिंह वायुसेना के इंजीनियरिंग ब्रांच में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश लिया और वायुसेना अकादमी में बीटेक कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 16 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
जिले अमर्त्य सिंह बने प्लाइंग ऑफिसर

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के अमर्त्य सिंह वा6/16/2025 8:34:23 PMयुसेना के इंजीनियरिंग ब्रांच में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। अमर्त्य के पिता अवधेश कुमार व्यवसायी और माता संगीता कुमारी गृहिणी हैं। उनके दोनों भाई-बहन भी इंजीनियर हैं। अमर्त्य ने बताया कि चार वर्षों के कठोर सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उनके परिवार ने उन्हें निरंतर समर्थन दिया। अमर्त्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पश्चिम बंगाल के सैंटिक स्कूल, पुरुलिया से प्राप्त की और 2021 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश लिया। वायुसेना अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 215वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में अमर्त्य को बीटेक कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 'सर्वश्रेष्ठ अकादमिक कैडेट' के रूप में सम्मानित किया गया।

अमर्त्य का कहना है कि यह प्रशिक्षण न केवल उन्हें शारीरिक रूप से सक्षम बल्कि मानसिक रूप से भी दृढ़ बना चुका है। वे मातृभूमि की सेवा को अपना सौभाग्य मानते हैं और सैन्य संस्कृति को जीवनभर अपनाए रखने की प्रतिज्ञा करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।