रांची में पुल के नीचे से बरामद दोनों शवों की हुई पहचान
रांची के धुर्वा थाना में मिले दोनों शवों की पहचान हो गई है। मृतक खुदी मुंडा (17) और लुका मुंडा (16) खूंटी थाना क्षेत्र के चामडीह गांव के निवासी थे। दोनों चचेरे भाई अपने बड़े पापा के निधन की सूचना देने...

खूंटी, संवाददाता। रांची के धुर्वा थाना में सोमवार को मिले दोनों शवों की पहचान हो गई है। दोनों मृतक 17 वर्षीय खुदी मुंडा और 16 वर्षीय लुका मुंडा खूंटी थाना क्षेत्र की भंडरा पंचायत के चामडीह गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि दोनों चचेरे भाई शनिवार को अपने बड़े पापा के निधन की सूचना हुटार और अन्य गांव में रहनेवाले संबंधियों को देने के लिए निकले थे। उसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर के जरिए दोनों युवकों की पहचान की। इसके बाद धुर्वा थाना पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त की।
इस संबंध में एसपी खूंटी अमन कुमार ने बताया कि रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में मिले दो शवों के बारे में रांची पुलिस ने संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान जल्द कर ली जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।