पर्यावरण मेला बेंती के अध्यक्ष बने सोहन मुंडा
ग्राम वन प्रबंधन वन संरक्षण समिति बेंती की बैठक में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ऐतिहासिक मेला लगाने के लिए कमेटी गठित की गई। इस समिति में विभिन्न सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति ने पिछले कई...

अनगड़ा, प्रतिनिधि। ग्राम वन प्रबंधन वन संरक्षण समिति बेंती की बैठक गुरुवार को ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति बेंती के अध्यक्ष प्रो सत्यदेव मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लगने वाले ऐतिहासिक मेला के लिए कमेटी गठित की गई। कमेटी में अध्यक्ष सोहन मुंडा, उपाध्यक्ष लालजी बेदिया, अरुण मुंडा, सचिव इमा देवी, सुनीता देवी, राजेंद्र मुंडा कोषाध्यक्ष विजय मुंडा, बालक राम मुंडा, सलाहकार समिति सदस्य में कमलाकांत मुंडा, मनेश्वर मुंडा, सुकरा मुंडा, बनू बेदिया, अजय करमाली, गणेश भोक्ता, शालिकराम, मंगल मुंडा, अजय आर्या और कार्यकारिणी सदस्य बीरबल करमाली, रोशन विद्या, रवि मुंडा, कार्तिक मुंडा, सुमित मुंडा, अमृत विद्या, राजकुमार मुंडा, करण करमाली, गणेश भोक्ता, मनोज मुंडा, सरल पान, सोम मुंडा, राजेंद्र मुंडा, सुनीता देवी, गंधिया करमाली, सलुवा करमाली बनाए गए।
ज्ञात हो कि ग्राम वन प्रबंधन संरक्षण समिति बेती द्वारा पिछले कई दशकों से 589 एकड़ के वीरान पड़े पहाड़ के पास पौधरोपण कर वृहद जंगल तैयार किया है, जहां सैकड़ों प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियां, जंगली जानवर और पक्षी देखने को मिलते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।