पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा, राज्य में अगले पांच दिन तक मानसून की सुगबुगाहट नहीं
झारखंड में अगले छह दिन मौसम सामान्यत: साफ रहेगा। मानसून के आगमन की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा में बदलाव के कारण यह स्थिति बनी...

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में अगले छह दिन मौसम सामान्यत: साफ रहेगा। इस बीच झारखंड में मानसून के प्रवेश करने के आसार नहीं दिख रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यहां मानसून के आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल तो बन रही थीं। लेकिन अचानक उस पर पानी फिर गया है। इस हालात के लिए बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा में हुए बदलाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। झारखंड में रविवार के बाद मौसम के शुष्क और गर्म रहने की आशंका है। हालांकि इस बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार देश के दक्षिणी भाग ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र से लेकर असम समेत सभी पूर्वोत्तर राज्य सिक्कम तक मानसून आ चुका है।
इसके बाद यह बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड प्रवेश करेगा। तीन से पांच डिग्री उछलेगा पारा अगले चार दिन अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इससे दिन के समय उमस भरी गर्मी होगी। राज्य के उत्तरी भाग के संताल परगना में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मेदिनीनगर का पारा सर्वाधिक रहा रांची और आसपास के क्षेत्रों पर शनिवार सुबह बादल छाए रहे। लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 23 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में मेदिनीनगर 36 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे ज्यादा रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।