World Blood Donor Day Successful Blood Donation Camp in Ranchi रांची के हरिओम टावर में 20 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWorld Blood Donor Day Successful Blood Donation Camp in Ranchi

रांची के हरिओम टावर में 20 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

रांची में विश्व रक्तदाता दिवस पर नवा बिहान और लेक व्यू हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समर इंटर्नशिप के विद्यार्थियों ने शिविर को सफल बनाया। लगभग 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
रांची के हरिओम टावर में 20 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

रांची, प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर शनिवार को नवा बिहान द्वारा लेक व्यू हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर के सहयोग से हरिओम टावर, रांची में एकदिनी रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर को सफल बनाने में समर इंटर्नशिप (एसआरएम चेन्नई, राय यूनिवर्सिटी रांची और रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, रांची यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी) कर रहे छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में लगभग 20 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल के रोगों की संभावना कम होती है। नवा बिहान अध्यक्ष आर. अजय ने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं बल्कि जीवन का संचार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।