एक बीपीओ एवं दो बीआरपी का हुआ स्थानांतरण
बोरियो प्रखंड की कार्य कारिणी समिति की बैठक में शिक्षा परियोजना के तहत बीपीओ और बीआरपी के पदस्थापन का निर्णय लिया गया है। राजेश्वरी प्रसाद सिंह को बरहेट प्रखंड और एहसान अहमद को बोरियो में पदस्थ किया...

बोरियो, प्रतिनिधि। जिला कार्य कारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में बोरियो प्रखंड के शिक्षा परियोजना के एक बीपीओ एवं दो बीआरपी का पदस्थापन दूसरे प्रखंडों में किया गया है। बोरियो प्रखंड में पदस्थापित बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिंह को बरहेट प्रखंड व साहिबगंज बीपीओ एहसान अहमद को बोरियो में पदस्थापित किया गया हैI वहीं बोरियो के बीआरपी रामजीत मुर्मू एवं आशुतोष कुमार को बोरियो से बरहेट प्रखंड, मंडरो प्रखंड में पदस्थापित बीआरपी राजेश कुमार भगत को मंडरो से बोरियो एवं शैलेश निकोलस मुर्मू को बरहेट से बोरियो प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। डीईओ ने तीन दिनों के अंदर पदस्थापित प्रखंड में योगदान करने का निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।