Eid-ul-Azha Celebrations Tourists Enjoy Festivities in Rajmahal पर्यटक स्थलों पर भीड़, सैर सपाटा कर की मौज मस्ती, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsEid-ul-Azha Celebrations Tourists Enjoy Festivities in Rajmahal

पर्यटक स्थलों पर भीड़, सैर सपाटा कर की मौज मस्ती

ईद उल अजहा (बकरीद) के दूसरे दिन राजमहल में पर्यटकों ने ऐतिहासिक स्थलों की सैर की। सिंघी दलाल, फेरी घाट, और जामी मस्जिद जैसे स्थानों पर भीड़ जुटी। पार्क के बाहर बच्चों के खिलौने और खाने-पीने के स्टॉल...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 8 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
पर्यटक स्थलों पर भीड़, सैर सपाटा कर की मौज मस्ती

राजमहल, प्रतिनिधि। ईद उल अजहा (बकरीद )के मौके पर दुसरे दिन रविवार को नपं क्षेत्र, प्रखंड एवं उधवा, तालझारी सहित अन्य प्रखंड क्षेत्र से पर्यटक शहर के सिंघी दलाल (स्वर्ण जयंती पार्क), फेरी घाट, राजमहल रेलवे स्टेशन, फेरी घाट, बाराद्वारी, जामी मस्जिद, मोती झरना, तीन पहाड़ स्थित ऐतिहासिक धरोहर पहुंचकर सैर सपाटा करते हुए अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती किया। पार्क के बाहर बच्चों के लिए खिलौना, मिकी माउस, विभिन्न प्रकार की खाने पीने सहित अन्य सामग्री के दर्जनों स्टॉल लगने से मेले जैसा माहौल हो गया। हालांकि इसी दौरान मुख्य सड़क पर लगातार जाम लग रहा। इधर सुरक्षा को लेकर पुलिस पार्क के बाहर और क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।