Elderly Woman Seriously Injured in Bike Accident Near City Park बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, रेफर, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsElderly Woman Seriously Injured in Bike Accident Near City Park

बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, रेफर

शुक्रवार की रात सदन पार्क के पास एक वृद्ध महिला, मनोरमा देवी (65), बाइक की चपेट में आ गई। वह हाटपाड़ा की ओर जा रही थीं जब तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अनुमंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 15 June 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल, रेफर

राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के सदन पार्क के पास शुक्रवार की देर रात बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार नया बाजार की मनोरमा देवी(65) हाटपाड़ा के तरफ से कुछ काम कर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने धक्का मार दिया। हादसे में वृद्ध महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों एवं आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए उनको रेफर कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।