देव स्नान को भाई व बहन के साथ निकले रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ
साहिबगंज में बुधवार को प्रभु श्री जगन्नाथ की देव स्नान यात्रा निकाली गई। इसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर विराजमान किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन और आरती के साथ हुआ। भक्तों...

साहिबगंज। प्रभु श्री जगन्नाथ की देव स्नान यात्रा बुधवार को निकाली गयी। प्रभु श्री जगन्नाथ के साथ बलभद्र व बहन सुभद्रा भी थी। तीनों को एक वाहन पर आकर्षक रथ पर विराजमान कराया गया था। स्नान यात्रा का मंगलवार की शाम अमख पंचायत भवन बड़ी धर्मशाला में विधिवत रूप से पूजन व आरती से शुरू हुआ था। पहले दिन पूजन आदि के बाद पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन आदि हुआ था। बुधवार की सुबह आरती हुई और दोपहर में भगवान को 56 भोग लगाया गया। दोपहर में देव स्नान यात्रा स्थानीय राणी सती मंदिर के पास से निकाला गया। राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने नारियल फोड़कर रथ यात्रा कर शुरूआत की।
इससे पूर्व बोरियो इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुरोहित चन्दन प्रभु ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, बहन सुभद्रा का पूजन आरती किया, दोपहर में 56 भोग लगाया गया। उसके बाद भगवान को विधिवत रूप से रथ में विराजमान कराया और पूजा अर्चना किया। नगर भ्रमण के दौरान जय जगन्नाथ, हरि बोल के जयकारे से शहर गूंज उठा। स्नान रथ यात्रा को भक्तजन रस्सी के सहारे खींच कर नगर भ्रमण कराया। शहर के पुरानी साहिबगंज, किदवई पथ, सकरूगढ़ पूर्वी फाटक, कॉलेज रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, गांधी चौक होते हुए अमख पंचायत भवन बड़ी धर्मशाला पहुंचा। जहां भगवान को विधिवत रूप से रथ से उतारकर पूजन स्थान पर ले जाया गया। जहां विधिवत रूप से स्नान पूजन कराया गया। उधर, बाटा रोड में किन्नर समाज की ओर से रथ यात्रा का भव्य स्वागत करते पूजन किया गया। जिसमें गंगा यमुना गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार का जल से स्नान कराया गया। दूध, दही, मधु, ईख का रस, फल का रस, फूल, शुद्ध देशी घी, शंख का जल, सुगंधित तेल सहित अन्य से स्नान कराया गया। स्नान के बाद श्रृंगार करके पूजन आरती किया गया और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। गुरूवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ बोरियो के इस्कॉन मन्दिर के लिए रवाना होंगे। मौके पर कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर के मुख्य कृष्ण कृपा सिंधु दास, संजय पटेल, अजय कुमार, नितेश यादव, अंकित सर्राफ, रामानंद साह, बोरियो इस्कॉन मंदिर, बरहेट इस्कॉन मंदिर, कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर, मालदा इस्कॉन मंदिर के भक्त सहित जिला के हजारों कृष्ण भक्त उपस्थित थे। फोटो:113,रथ को रस्सी के सहारे खींचते भक्तजन फोटो:114, रथ पर विराजमान प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।