बरहेट में मुख्यमंत्री 2 घंटा 10 मिनट तक रहेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अप्रैल को भोगनाडीह में लगभग 2 घंटे 10 मिनट बिताएंगे। वे भोगनाडीह फुटबॉल मैदान में मुख्य कार्यक्रम के अलावा सिदो कान्हू के वंशजों को सम्मानित करेंगे और पचकठिया स्थित क्रांति...

साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट में 11 अप्रैल को करीब 2 घंटा 10 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री तीन जगह कार्यक्रम में शामिल होंगे है। भोगनाडीह फुटबॉल मैदान में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा भोगनाडीह गांव जाकर सिदो कान्हू के वंशज को सम्मानित करेंगे। उससे पहले पचकठिया स्थित क्रांति स्थल जाकर पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री का टाइम टू टाइम प्रोग्राम:
12.30 बजे भोगनाडीह में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड
12.40 बजे भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू पार्क आगमन
12.55 बजे पचकठिया स्थित क्रांति स्थल
1.15 बजे भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू वंशज का आवास
1.25 बजे भोगनाडीह फुटबॉल मैदान कार्यक्रम स्थल
2.40 बजे देवघर के सारंवा के लिए प्रस्थान
भोगनाडीह : पांच किमी के दायरे में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम
साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भोगनाडीह व आसपास के पांच किमी इलाके में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम किया गया है। भोगनाडीह में लैंड करने के बाद मुख्यमंत्री वहां से करीब पांच किमी दूर पचकठिया स्थित क्रांति स्थल पर पूजा अर्चना करने सड़क मार्ग से जाएंगे। यहां पूजा अर्चना के बाद वापस भोगनाडीह पहुंच विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झारखंड जगवार, जैप, आइआरबी, जिला पुलिस व बम निरोधक दस्ते की तैनाती की गई है। भोगनाडीह व आसपास की सुरक्षा में 400 से अधिक पुलिस बल को लगाया गया है। आसपास के पहाड़ी इलाके में दो दिन पहले से ही पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विभिन्न जिलों से पहुंचे 40 पुलिस पदाधिकारी
संताल परगना क्षेत्र के विभिन्न जिलों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस बल यहां पहुंचा है। इनमें 10 पुलिस निरीक्षक के अलावा करीब 30 एसआई व एएसआई शामिल है। मुख्यमंत्री का काफिला जिन-जिन रास्ते से होकर गुजरेगा वहां सादे लिवास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल पर डी इलाके में भी सादे लिवास में पुलिस बल सक्रिय रहेगा। भोगनाडीह से पचकठिया तक पैद पुलिस गश्त लगाएगी। बाइक दस्ता भी सक्रिय रहेगा।
ड्रोन से भीड़ पर रखी जाएगी नजर
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काफी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।