धरना प्रदर्शन में बोरियो प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल
बोरियो मोरंग नदी के पास झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई, जिसमें आगामी 27 मई को जिला मुख्यालय पर सरना धर्म कोड के लिए धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष ने सभी पंचायतों के अध्यक्षों को...

बोरियो प्रतिनिधि। बोरियो मोरंग नदी बड़ा पुल के पास रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जेठा टुडू की अध्यक्षता हुई। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह मंडरो प्रखंड सचिव बबलू मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 27 मई को जिला मुख्यालय में झामुमो की ओर से सरना धर्म कोड / आदिवासी धर्मकोड को लेकर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बोरियो प्रखंड सहित पूरे जिले से हजारो की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। बोरियो प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी ने सभी पंचायतों के अध्यक्ष व सचिवों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने को लेकर तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
मौके पर रिजवान अंसारी, पूर्व केद्रीय कमेटी सदस्य स्टीफन मुर्मू, निताय मंडल, मिठू दत्ता, अर्जुन रजक, बाबू लाल हेम्ब्रम, युवा नेता मो. एजाज अंसारी, फराद अंसारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।