Tragic Motorcycle Accident Claims Life in Borio One Injured बाइक हादसे में चालक की मौत, दूसरा घायल, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsTragic Motorcycle Accident Claims Life in Borio One Injured

बाइक हादसे में चालक की मौत, दूसरा घायल

बोरियो में बाईक दुर्घटना में 23 वर्षीय चांदू मरांडी की मौत हो गई जबकि उसका साथी राजेश हांसदा घायल हो गया। घटना शनिवार रात की है जब दोनों शादी से लौट रहे थे। बाईक गढ़ढे में संतुलन खोकर पेड़ से टकरा गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 15 June 2025 04:59 PM
share Share
Follow Us on
बाइक हादसे में चालक की मौत, दूसरा घायल

बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के तेलो के पास गढ़ढे में बाईक का संतुलन खो देने से दुघर्टना में बाईक चालक की मौत हो गयी एवं दूसरा घायल हो गया। घटना शनिवार की रात की है। मिली जानकारी के अनुसार बोआरीजोर थाना अर्न्तगत मंगड़ा गांव का चांदू मरांडी (23) एवं पिपरजोरिया (गोडडा) के राजेश हांसदा शादी घर बरहेट से अपने घर वापस लौट रहे थे। बोरियो-बरहेट के तेलो के पास गढ़ढे में बाईक का संतुलन खो देने एवं पेड़ से टकरा जाने के कारण बाईक दुघर्टनाग्रस्त हो गया। दुघर्टना में बाईक सवार चांदू मरांडी की मौत हो गयी। बाईक के पीछे बैठा हुआ राजेश हांसदा घायल हो गया।

मौके पर घटनास्थल पहुँच कर एएसआई सुधीर कुमार तिवारी ने दोनों को सीएचसी में लाएI जहाँ चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने बाईक चालक चांदू मरांडी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।