Transfer of 11 BPOs and 18 BRPs in Sahibganj District शिक्षा परियोजना के 11 बीपीओ व 18 बीआरपी बदले गये, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsTransfer of 11 BPOs and 18 BRPs in Sahibganj District

शिक्षा परियोजना के 11 बीपीओ व 18 बीआरपी बदले गये

साहिबगंज जिले में 11 बीपीओ और 18 बीआरपी का स्थानांतरण किया गया है। डॉ. दुर्गानंद झा ने आदेश जारी किया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों को तीन दिनों के अंदर नए प्रखंड में योगदान देना होगा। बोरियो और उधवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 29 May 2025 01:18 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षा परियोजना के 11 बीपीओ व 18 बीआरपी बदले गये

साहिबगंज। जिला के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित 11 बीपीओ व 18 बीआरपी को इधर उधर किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह डीईओ डॉ. दुर्गानंद झा ने आदेश जारी कर कहा है की बीते दिनों जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक में अध्यक्ष सह डीसी के निर्देश पर यह ट्रांसफर हुआ है। स्थानांतरित बीपीओ-बीआरपी को आदेश निर्गत की तिथि के तीन दिनों के अंदर स्थानांतरित प्रखंड में योगदान करने का निर्देश दिया है। बोरियो के एक बीपीओ, दो बीआरपी का तबादला बोरियो। प्रखंड के एक बीपीओ एवं दो बीआरपी का पदस्थापन दूसरे प्रखंडों में किया गया है। बोरियो के बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिंह को बरहेट प्रखंड व साहिबगंज बीपीओ एहसान अहमद को बोरियो में पदस्थापित किया गया है।

वहीं बोरियो के बीआरपी रामजीत मुर्मू एवं आशुतोष कुमार को बरहेट प्रखंड, मंडरो के बीआरपी राजेश कुमार भगत को बोरियो एवं शैलेश निकोलस मुर्मू को बरहेट से बोरियो प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। उधवा के तीन बीआरपी व एक बीपीओ का ट्रांसफर उधवा। उधवा के बीपीओ दीपक कुमार मंडल को राजमहल, बीआरपी समशुल कबीर को बरहरवा, मझारुल हक व बैद्यनाथ ठाकुर को राजमहल में प्रतिनियुक्त किया है। यहां के चार बीपीओ व बीआरपी के बदले दो ही बीआरपी को उधवा में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसमें द्वारिका महतो को मंडरो से उधवा एवं मोहनलाल साहा को राजमहल से उधवा में प्रतिनियुक्त किया है। स्थानांतरित बीपीओ की सूची: नाम नया प्रखंड मनीष कुमार मंडरो सुनील टुडू पतना अटल विहारी भगत तालझारी राजेश्वरी प्रसाद सिंह बरहेट दीपक कुमार मंडल राजमहल मो. एहसान अहमद बोरियो मनोहर मंडल राजमहल कुणाल किशोर बरहरवा सुकृति साहिबगंज समीर मुर्मू साहिबगंज मो. अली पतना स्थानांतरित बीआरपी की सूची: नाम नया प्रखंड मो. इंतेखाब आलम पतना मो. कौसर आलम पतना शैलेश निकोलस मुर्मू बोरियो रामजीत मुर्मू बरहेट आशुतोष कुमार बरहेट द्वारिका महतो उधवा राजेश कुमार भगत बोरियो क्लाइमेंट सोरेन साहिबगंज अभिषेक कुमार साहिबगंज नसीमुद्दीन बरहरवा मोहनलाल साहा उधवा उमेश कुमार मंडरो माखनलाल यादव तालझारी दुर्गेश नंदनी साहिबगंज राजेन्द्र मंडल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।