Eid-ul-Azha Celebrated with Joy and Harmony in Saraikela बकरीद का त्योहार: शोभापुर में शांति और भाईचारे का संदेश, Saraikela Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsEid-ul-Azha Celebrated with Joy and Harmony in Saraikela

बकरीद का त्योहार: शोभापुर में शांति और भाईचारे का संदेश

सरायकेला और शोभापुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह 6:45 बजे नमाज़ अदा की गई, जिसमें सभी के लिए अमन और सुख-शांति की दुआ की गई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का ध्यान रखा और कहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाSat, 7 June 2025 02:18 PM
share Share
Follow Us on
बकरीद का त्योहार: शोभापुर में शांति और भाईचारे का संदेश

सरायकेला।सरायकेला समेत आसपास शोभापुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़ी धूप और भारी उमस के बावजूद त्योहार के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। शोभापुर ईदगाह मैदान में सुबह 6:45 बजे नमाज़ अदा की गई, जिसमें सभी देशवासियों के लिए अमन-चैन और सुख-शांति की दुआ की गई।त्योहार के दौरान राजनगर पुलिस प्रशासन ने विधि-व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा और शांति बनाए रखने के लिए सुबह से ही मौजूद रही। नमाजियों ने बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया। इस दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।