Inauguration of Shiv Shakti Temple in Simdega with Grand Kalash Yatra कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ पांच दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsInauguration of Shiv Shakti Temple in Simdega with Grand Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ पांच दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

सिमडेगा में सदर थाना के पास नव निर्मित शिव शक्ति मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रविवार से शुरू हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पवित्र कलश लेकर भाग लिया। डीसी कंचन सिंह और एसपी मो अर्शी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 2 June 2025 01:07 AM
share Share
Follow Us on
कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ पांच दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना के बगल हनुमान वाटिका परिसर में बने नव निर्मित शिव शक्ति मंदिर का पांच दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रविवार से शुरु हुआ। रविवार की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरु हुआ। गांधी मैदान स्थित देवराहा बाबा आश्रम से सैकड़ो महिलाओं ने अपने माथे पर पवित्र कलश रखकर कलश यात्रा शुरु की। जो शहर के विभिन्न इलाको का भ्रमण करते हुए वापस शिव शक्ति मंदिर पहुंचा। जहां कलश यात्रा सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में आगे आगे यजमान रामनिवास प्रसाद, मुकेश श्रीवास्तव और मनोज साहू सपत्निक चल रहे थे। जबकि पुरोहित के रुप में पंडित विदया बंधु शास्त्री और उनकी टीम वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे।

पूरा धार्मिक अनुष्ठान रामरेखाधाम के महंत अखंड दास जी महाराज के सानिध्य में हो रहा था। कलश यात्रा में श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। मौके पर कौशल राज सिंह देव, ओमप्रकाश साहू, तारकेश्वर भारती, सेवानिवृत थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान, अभय विश्वकर्मा, अशोक मिश्रा, अनूप केसरी, पंडित सोमनाथ मिश्र, अंकित कुमार, रामकिशुन केसरी, विष्णुदयाल शर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव, पवन जैन, आनंद जयसवाल, पप्पू चौधरी, मिथिलेश प्रसाद, अमरनाथ बामलिया, शिवचंद अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम में शामिल हुई डीसी कंचन सिंह एवं एसपी मो अर्शी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में डीसी कंचन सिंह और एसपी मो अर्शी भी शामिल हुए। मौके पर डीसी और एसपी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति को शुभकामना दी। अधिकारियों ने भगवान के चरणों में शीश झुकाकर जिले में अमन शांति और सुख समृद्धि की कामना की। इधर समिति के द्वारा डीसी और एसपी का स्वागत भी किया गया। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव, थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक, ट्रैफिक प्रभारी विकास महतो आदि उपस्थित थे। मंदिर में स्थापित होगें स्फटिक का शिवलिंग समिति के कौशल राज सिंह देव ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से शिव शक्ति मंदिर में स्फटिक शिवलिंग की प्रतिष्ठा की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्फटिक को माता लक्ष्मी का साक्षात रुप माना जाता है और स्फटिक शिवलिंग की पूजा से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति मंदिर जिले का पहला मंदिर है जहां स्फटिक शिवलिंग की स्थापना होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।