असल मुददे से भटक चुकी है कांग्रेस और झामुमो: प्रदेश अध्यक्ष
सिमडेगा में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष काशिफ रजा सिददीकी ने कांग्रेस, झामुमो और भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये पार्टियाँ जनता को गुमराह कर रही हैं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन कर...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कांग्रेस और झामुमो अपने असली मुददे से भटक चुकी है। दोनों ही पार्टी जनता को गुमराह करके अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए है। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा सिददीकी शुक्रवार की रात भटटीटोली में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। काशिफ रजा ने अपने संबोधन में कांग्रेस झामुमो के साथ साथ भाजपा को भी निशाने में रखा। उन्होंने वक्फ संशोधन एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा कानून की आड़ में मुस्लिमों की सम्पत्ति को हड़पना चाहती है। जिसे हम कभी पूरा नहीं होने देगें। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो को अल्पसंख्यक विरोधी बताते हुए कहा कि दोनों के शासन काल में अल्पसंख्यक समाज के धर्म पुरोहितो को पीटा जा रहा है।
धार्मिक स्थलों से लूट हो रही है जो पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। काशिफ रजा ने कहा कि जिस मुददे और उददेश्य को लेकर झामुमो और कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था दोनों ही पार्टी इस मुददे से भटक चुके है। जिसका खामियाजा यहाँ के मुस्लिम, दलित,आदिवासी, पिछड़े समाज को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिले में नगर परिषद का चुनाव पूरे मज़बूती के साथ लड़ेगी। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष शरीफ खान ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।