लचरागढ़ चर्च में दो उपयाजकों का हुआ पुरोहिताभिषेक
रांची धर्म प्रांत के आर्च बिशप विसेंट आइंद एवं हजारीबाग धर्मप्रांत के आर्च विशप आनंद जोजो ने कराया पुरोहिताभिषेक संस्कार

बानो,प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ चर्च में रविवार को पुरोहित अभिषेक का आयोजन किया गया। उपायजक नीरज कडुंलना व जोन डांग का पुरोहित अभिषेक किया गया। मौके पर रांची धर्म प्रांत के आर्च बिशप विसेंट आइंद एवं हजारीबाग धर्मप्रांत के आर्च विशप आनंद जोजो ने धर्मविधी अनुष्ठान संपन्न कराया। रांची धर्मप्रांत के विशप विसेंट आइंद ने उपयाचक नीरज कडुंलना का और हजारीबाग धर्मप्रांत के विशप आनंद जोजो ने उपयाचक जोन डांग का पुरोहित अभिषेक संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया जिसमें बिशप के अलावा विभिन्न पल्ली से आये पुरोहितो ने सहयोग किया। कार्यक्रम में परिवार वालों ने उपायाजक जोन डांग एवं नीरज कडुंलना को पुरोहिताई जीवन के लिए कलीसिया में सौंपा।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें संत बियन्नी, संत अन्ना, दोमनिक कालेज के छात्रों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। पुरोहित बनने के बाद लोगों ने नये पुरोहित का स्वागत माला पहनाकर किया। उपायजक जोन डांग व नीरज कडुंलना ने कार्यक्रम में उपस्थित बिशप, सभी धर्म पुराहित,धर्मबहनों और सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। मौके पर उन्होने कहा कि प्रभु यीशु ने हमें एक बेहतर जीवन दिया है। हम सभी को प्रभु यीशु के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। मानव कल्याण के लिए होता है पुरोहित का जीवन: बिशप रांची धर्मप्रांत के बिशप ने अपने प्रवचन में कहा कि पुरोहित का जीवन मानव कल्याण के लिए होता है। पुरोहित ईश्वर के दूत होते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा में ही पुरोहित अपना जीवन निहित करते हैं। प्रभु यीशु हमें शांति न्याय भाईचारा स्थापित करने की सीख देते है। बिशप ने कहा कि छोटानागपुर कलीसिया सुव्यवस्थित और शिक्षित हो इसके हम सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि अपने परिवार को पवित्र बनाएं ताकि यीशु का वास हो सके। अपने परिवार को क्राइस्ट जीवन बनाएं क्रूस के चिन्ह से ही प्रभु यीशु ने हमें जीवन दिया है। बिशप ने सच्चाई की राह पर चलकर समाज और कलीसिया के विकास में भागीदार बनने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।