दुश्मन का दोस्त दुश्मन, भाजपा सांसद ने कर दी इन देशों में ना जाने की अपील; क्या बोली जनता?
झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्विट करते हुए लिखा- दुश्मन का दोस्त दुश्मन। और फिर उन्होंने कुछ देश के नाम लिखे और कहा कि भारत के लोगों को यहां जाना बंद कर देना चाहिए।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के साथ तनातनी बनी हुई है। दोनों तरफ से बयानों की झड़ी लगी रहती है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने भारत की जनता से खास अपील करी है। झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्विट करते हुए लिखा- दुश्मन का दोस्त दुश्मन। और फिर उन्होंने कुछ देश के नाम लिखे और कहा कि भारत के लोगों को यहां जाना बंद कर देना चाहिए।
निशिकांत दुबे एक्स पर काफी सक्रीय रहते हैं। अपनी हालिया एक्स पोस्ट में लिखा- तुर्की और अज़रबैजान हम भारतीय को जाना बंद करना चाहिए, पाकिस्तान के किसी भी समर्थक देश के साथ कोई रिश्ता नहीं, दुश्मन का दोस्त दुश्मन। देखते ही देखते निशिकांत के समर्थन और विरोध में लोग कमेंट करने लगे। कुछ लोग लिस्ट में और नाम जोड़ने जैसी बात करते दिखे तो कुछ लोगों ने तंज कसते हुए मजे ले लिए।
आदिल हुसैन नामक यूजर ने लिखते हुए पूछा, चीन के बारे में आपकी क्या राय है। वहीं अखिलेश यादव नामक यूजर ने इससे मिलता जुलता कमेंट करते हुए लिखा- तुर्की, अज़रबैजान के साथ चीन क्यो नहीं लिखा? सौमित्र यादव नामक यूजर ने लिखा- जी बिलकुल, कल ही मैंने ट्वीट किया था कि बजाय तुर्की के हमें इजरायल जाना चाहिए जो हमारे हर समय का साथी है और हमें अजरबैजान की जगह रूस जाना चाहिए।
हालांकि कुछ लोग निशिकांत दुबे के विरोध में भी दिखे। कई लोगों के कमेंट बेहद फूहड़ और भद्दे थे, जिन्हें लाइव हिन्दुस्तान यहाँ नहीं लिख रहा है। अत्रिज नामक यूजर ने लिखा- सबसे पहले ये ज्ञान आदरणीय मोदी जी को दीजिए। उन्हें ही टर्की और अजरबैजान की तुष्टिकरण का कीड़ा काटा हुआ है। ये जानते हुए भी के दोनों पाकिस्तान समर्थक है, फिर भी मोदी जी अपने देश का खज़ाना और व्यापार इन मुल्कों पर लुटाते रहते है।