Two youths who went to promote Maiya Yojana died by drowning in a dam हजारीबाग: मईंया योजना का प्रचार करने गए 2 युवक हादसे का शिकार, डैम में डूबने से ऐसे हो गई मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Two youths who went to promote Maiya Yojana died by drowning in a dam

हजारीबाग: मईंया योजना का प्रचार करने गए 2 युवक हादसे का शिकार, डैम में डूबने से ऐसे हो गई मौत

दोनों युवक प्रचार वाली गाड़ी लेकर जगह-जगह लोगों तक हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का प्रचार करने गए थे। डैम में डूबने घटना केरेडारी प्रखंड के घाघरा डैम की है। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान टीम, हजारीबागTue, 3 June 2025 07:59 PM
share Share
Follow Us on
हजारीबाग: मईंया योजना का प्रचार करने गए 2 युवक हादसे का शिकार, डैम में डूबने से ऐसे हो गई मौत

झारखंड के हजारीबाग में मईंया सम्मान योजना का प्रचार करने गए दो युवक डैम में डूबने से हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवक प्रचार वाली गाड़ी लेकर जगह-जगह लोगों तक हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का प्रचार करने गए थे। डैम में डूबने घटना केरेडारी प्रखंड के घाघरा डैम की है। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

मृतकों की पहचान विशाल रविदास और आशीष पासवान चानो के रूप में हुई है। ये लोग कटकमदाग और सदर प्रखंड के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों ने डैम में नहाने की बात सोची और गाड़ी किनारे लगाकर नहाने लगे। तभी दोनों ने सेल्फी लेने की कोशिश की और फिर पैर फिसलने से डैम में गिर गए। दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस में 3 तरह के घोड़े- रेस का, बारात…; राहुल ने बताया किसके साथ क्या होगा?
ये भी पढ़ें:होटल में 'देह व्यापार' चलाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया निष्कासित
ये भी पढ़ें:तेज रफ्तार बोलेरो ने ईंट-भट्ठा मालिक को उड़ाया, उछलकर सिर के बल गिरा, मौत- VIDEO

तीसरे साथी ने दोनों को डूबते देख चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे मौके पर आए लोगों ने डूबते हुए लड़कों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शवों को डैम से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

झारखंड में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, अंत्योदय श्रेणी की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12,000 रुपये की राशि मिलती है, जिसमें से हर महीने 1,000 रुपये का भुगतान किया जाता है। सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की महिलाओं की सहायता करना है।