कुर्ती को जींस के साथ पहनना पसंद है तो इन स्टाइल मिस्टेक को अवॉएड करें 5 tips to pair right jeans kurti combination for smarter look, फैशन - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशन5 tips to pair right jeans kurti combination for smarter look

कुर्ती को जींस के साथ पहनना पसंद है तो इन स्टाइल मिस्टेक को अवॉएड करें

Style Tips: कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन पहनना पसंद करती हैं। लेकिन पूरे लुक का कबाड़ा हो जाता है। तो जान लें कौन सी कुर्ती कौन सी जींस के साथ परफेक्ट और बैलेंस लुक देती है। ये स्टाइल टिप्स आपके काम आएंगे।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 June 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
कुर्ती को जींस के साथ पहनना पसंद है तो इन स्टाइल मिस्टेक को अवॉएड करें

कॉलेज या ऑफिस जाने वाली लड़कियां अक्सर कैजुअल लुक के लिए जींस के साथ कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार ये कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन उनके लुक को डिजास्टर बना देता है। कारण है कुर्ती की डिजाइन और जींस की डिजाइन का एक दूसरे के साथ सही मैच ना होना। अगर आप जींस और कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो इन स्टाइल मिस्टेक्स को बिल्कुल ना दोहराएं और जान लें कौन सी डिजाइन की कुर्ती डिजाइन की जींस के साथ फिट बैठेगी।

शार्ट कुर्ती

शार्ट कुर्ती के साथ फिटेड जींस का फैशन अब आउट हो चुका है। अगर आप शार्ट कुर्ती पहन रही हैं तो साथ में रेगुलर फिट वाइड लेग जींस के साथ पेयर करें। तब आपकी बॉडी बैलेंस में दिखेगी और परफेक्ट लुक मिलेगा।

पेपलम कुर्ती

अगर आप पेपलम कुर्ती को पहनना चाहती हैं तो इसे रेगुलर वाइड लेग जींस की बजाय बूट कट जींस के साथ पेयर करें। इससे बॉडी ऊपर से नीचे बैलेंस दिखेगी और लुक भी सही नजर आएगा।

कफ्तान कुर्ती

कफ्तान डिजाइन की कुर्ती खरीद ली है लेकिन समझ नहीं पा रहीं कि किस तरह के बॉटम के साथ ये अट्रैक्टिव और गॉर्जियस दिखेगी। तो इसे एक्स्ट्रा वाइड लेग जींस के साथ पेयर करके पहनें। तो कफ्तान कुर्ती का लुक बैलेंस नजर आएगा।

अनारकली कुर्ता

अनारकली कुर्ता रखी हैं और जींस के साथ पेयर करके पहनना चाहती हैं तो इसे भूलकर भी वाइड लेग या बूट कट जींस के साथ ना पहनें। बल्कि ये कुर्ती हमेशा स्लिम फिट नैरो जींस के साथ ही परफेक्ट लुक देगी।

स्ट्रेट कुर्ता

वैसे तो स्ट्रेट कुर्ता को आप नैरो फिटेड जींस के साथ पेयर कर सकते हैं। लेकिन जब ये पूरी तरह से फिटिंग की और स्लीवलेस हो। नहीं तो थ्री फोर्थ लेंथ वाली लूज फिटिंग कुर्ता को रेगुलर फिट जींस के साथ पेयर करें। तो ये कैजुअल लुक देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।